
कौशाम्बी सन्देश बब्बन बागी
प्रयागराज /कोरांव कोरांव तहसील के बड़ोखर गांव में पूर्व सूचनानुसार आज सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन किया गया। जिससे न्यायाधिकारी कोरांव अभय दीप विश्वकर्मा ने कुल 18 मुकदमों की सुनवाई की, जिसमें 16 चालानी व 2 घरेलू हिंसा से सम्बंधित वादों को सुनने के बाद मौके पर ही मुकदमों का निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर न्यायालय के स्टाफ के साथ ग्राम प्रधान नन्हे सिंह तथा वादी गण एवं सम्मानित लोगों के अलावा अधिवक्ता बन्धु उपस्थित रहे। इस अवसर पर न्यायाधिकारी कोरांव अभय दीप विश्वकर्मा ने बताया कि इसी प्रकार से सचल न्यायालय गांवों में लगाकर पीड़ितों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
