
करारी कौशाम्बी। क्षेत्र के घमसिरा गांव में सोमवार की सुबह कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झूलस गई। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घमसिरा गांव की निर्मला देवी(38) सोमवार की सुबह करीब सात बजे सिलबट्टे पर मसाला पीस रही थी। बगल में रखे कूलर की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस कर तड़पने लगी। परिजनों ने उसे किसी तरह कूलर से हटाया। इसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निर्मला के एक बेटा प्रिंस कुमार (16) व एक बेटी साक्षी (13) हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निर्मला की मौत से बच्चे व परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
