भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: सिराथू तहसील के कोखराज क्षेत्र में बिना स्टीमेट के ट्रांसफार्मर लगवाया गया

कौशांबी। सिराथू तहसील के अंतर्गत कोखराज (राला) क्षेत्र में स्थित कसिया पश्चिम गांव में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। जीटी रोड से महज 150 मीटर की दूरी पर, पेट्रोल पंप के सामने अचलपुर मार्ग पर बिना किसी वैध प्रक्रिया और स्वीकृत स्टीमेट के 10 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर चोरी-छिपे लगवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अवैध कार्य भूतपूर्व जेई (जूनियर इंजीनियर) राजपत रजत की मिलीभगत से अंजाम दिया गया-सूत्र।  बिना किसी सरकारी अनुमति और तकनीकी प्रक्रिया का पालन किए ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिससे क्षेत्र में बिजली वितरण प्रणाली में अनियमितता फैल गई है।

ग्रामीणों ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाई है और प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह कार्य पूरी तरह नियम विरुद्ध है और इससे विभाग की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ा है।

इस मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और विद्युत विभाग में हलचल मची हुई है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कब और क्या कार्रवाई होती है।

कौशाम्बी संदेश

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें