बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने एवं अफवाहों पर ध्यान न देने तथा उसकी सूचना तत्काल थाना पुलिस/यूपी 112 पर देने की अपील की गई

कौशाम्बी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। हर स्तर पर जिले की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर बेहद सतर्कता बरती जा रही हैं। जिले में शांति एवं सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने सहित धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को पुख़्ता रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार की शाम एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने कस्बा मंझनपुर में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों एवं आमजनमानस से वार्ता कर उनको भयमुक्त माहौल के लिए आश्वस्त किया। साथ ही त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। इसी प्रकार जनपद के समस्त थानों के पुलिस बल द्वारा अपने थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई, दुकानदारों एवं आम जनमानस से वार्ता कर उनको भयमुक्त माहौल के लिए आश्वस्त किया गया। बकरीद के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने एवं अफवाहों पर ध्यान न देने तथा उसकी सूचना तत्काल थाना पुलिस/यूपी 112 पर देने की अपील की गई।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें