
कौशांबी ब्लॉक के गोपाल मिश्र का पूरा
में गर्मी की तपती दोपहर, चिलचिलाती धूप और राह में चलते प्यासे मुसाफिर – ऐसे वक्त में जब हर कोई छांव और ठंडे पानी की तलाश करता है, तब कोई अगर बिना किसी स्वार्थ के प्याला भर शरबत लेकर सामने खड़ा हो जाए, तो यह केवल सेवा नहीं बल्कि इंसानियत की सजीव मिसाल बन जाती है।
ऐसी ही एक मिसाल बना है गोपाल मिश्र का पूरा, जहां विगत कई वर्षों से लगातार राहगीरों को शरबत पिलाने की यह परंपरा जीवित है। इस पुण्य कार्य की अगुवाई कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ और समर्पित नेता रोहित मिश्रा, जिनके नेतृत्व में यह सेवा कार्य अब एक सामाजिक आंदोलन बन चुका है।
हर साल जब गर्मी अपने चरम पर होती है, तब यह टीम पूरे जोश और श्रद्धा से राहगीरों के लिए शरबत वितरण का आयोजन करती है। यह केवल शारीरिक तृप्ति नहीं, बल्कि आत्मिक शांति देने वाला क्षण बन जाता है – जहां प्यासे को पानी मिलता है और सेवक को संतोष।
इस बार भी सेवा की इस कड़ी में कई युवा चेहरे दिखाई दिए – दीपू, सूर्यभान, सोनू, आशुतोष, अविनाश,छोटू बबलू, सुमित, और टुन्नू बाबू जैसे समर्पित सहयोगी इस कार्य में बढ़-चढ़कर शामिल रहे। हर किसी के चेहरे पर सेवा का उत्साह और प्यासे मुसाफिरों के चेहरे पर राहत की मुस्कान – यही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही।
भाजपा नेता रोहित मिश्रा ने बताया कि, “यह कार्य केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। जब तक शरीर में जान है, तब तक सेवा का यह सिलसिला चलता रहेगा। किसी के चेहरे पर सुकून लाना ही असली राजनीति है।”
सच कहा जाए तो आज जब समाज में स्वार्थ और उदासीनता बढ़ रही है, ऐसे में यह सेवा कार्य एक प्रेरणा है – युवा पीढ़ी के लिए, समाज के लिए, और उस मानवता के लिए, जिसे जीवित रखना हम सबका कर्तव्य है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
