
कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बरलहा गांव के पास शनिवार शाम को एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
करारी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान कोखराज थाना क्षेत्र के राला गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई। वह नमो नारायण के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
