
कौशाम्बी में दो दिवसीय होली उत्सव शनिवार शाम को संपन्न हो गया। शुक्रवार को पहली होली और जुमे की नमाज एक साथ होने के कारण जनपद में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। शनिवार को होली का जोश चरम पर था। सुबह से ही जनपद के विभिन्न हिस्सों में लोग रंगों में सराबोर नजर आए।
स्थानीय लोग ढोल-नगाड़ों के साथ भरवारी, सिराथू, मनौरी और सराय अकिल जैसे प्रमुख बाजारों में घूमते दिखाई दिए। महिलाओं ने भी घरों की छतों और कॉलोनियों में जमकर होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। शाम 5 बजे के बाद रंग-गुलाल का उत्सव धीरे-धीरे थम गया।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
