पुलिस कमिश्नर और DIG ने जवानों संग खेली होली, फायर टेंडर से उड़ाए रंग

कौशाम्बी संदेश
प्रयागराज पुलिस लाइन में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा और डीआईजी अजय पाल शर्मा ने जवानों के साथ होली का रंग बिखेरा।
इस अवसर पर रैंक का फर्क भूलकर सभी ने एक साथ होली का आनंद लिया। फायर टेंडर से निकलती रंग की फुहारों में सभी ने खूब मस्ती की। पुलिस कर्मियों और अफसरों ने एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगाया।
जवानों ने फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य किया। अफसरों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। रोज की थकाऊ ड्यूटी से दूर सभी ने खुले दिल से त्योहार का आनंद लिया।
पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने प्रयागराज के नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शहर के लोगों को जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए बधाई भी दी।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें