
अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा-कारतूस बरामद,घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
कौशाम्बी संदेश, मो0 शाहिद
कौशाम्बी। थाना मंझनपुर पुलिस टीम ने सोमवार की रात गौ-तस्करी के ख़िलाफ़ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंझनपुर थाना क्षेत्र के बिछौरा गांव के समीप तीन गौ-तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक एक तस्कर के पैर में गोली लगी है. जबकि मौके से भाग रहे दो अभियुक्तों को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल अभियुक्त को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मामले की जानकारी सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि, 10/11 मार्च की रात मुखबिर की सटीक सूचना पर गौतस्करों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर संजय कुमार तिवारी व उप निरीक्षक जयन्त गुप्ता, उप निरीक्षक प्रमेश कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा ग्राम बिछौरा के समीप पोखरे के पास दबिश दिया गया। दबिश के दौरान गौतस्करों द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी जवाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गयी तो 01 गौतस्कर के पैर में गोली लगी जो मौके पर गिर गया तथा 02 गौतस्कर भागने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया। घायल अभियुक्त मोनू पुत्र मल्हू निवासी ग्राम समदा थाना मंझनपुर को बाद तलाशी एवं प्राथमिक उपचार तत्काल जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया तथा अन्य 02 गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता इसरार अली उर्फ लोल्ला पुत्र मंसूर अली नि0 अल्लीपुर थाना मंझनपुर एवं गुफरान पुत्र जहीरूद्दीन नि0 हसनपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ बताया गया। अभियुक्तों की जामा तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से नाजायज तमंचा व कारतूस बरामद हुए। अभियुक्तगणों की निशादेही पर टीले के पास आम के पेड़ के नीचे बंधा हुआ बछड़ा, ( जिसे काटनें के लिये लाये थे ) तथा गाय काटने के उपकरण व टेम्पों बरामद किया गया। बरामद बछड़े को नियमानुसार सुपुर्द करने की कार्यवाही की जा रही है तथा टेम्पों को थाने पर लाकर सीज किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों नें थाना स्थानीय पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 53/25 धारा 303(2) बीएनएस व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि 9/10 मार्च की रात्रि को सोनारन के पुरवा मस्जिद के पास बँधे बैल को चोरी करके ससुर खदेरी नदी के किनारे खेत में काटकर मांस बेचने के लिये ले गये थे तथा उसके अस्थि पंजर व खाल आदि वहीं पर छोड़ दिये थे। अभियुक्तगणों नें पूछताछ में यह भी बताया कि हमलोग गोवध करके उसका मांस बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते है, पहले भी हमलोग जेल जा चुके है। उपरोक्त कार्यवाही के उपरान्त गिरफ्तार अभियुक्तगणों को पुलिस हिरासत में लेकर तथा बरामद तमंचा कारतूस, गाय काटने के उपकरण आदि नियमानुसार कब्जे में लेकर थाना स्थानीय पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजिकृत किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया जा रहा है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
