चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक गिरफ्तार

कौशाम्बी संदेश, मो0 शाहिद

कौशाम्बी। जिले में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान में थाना करारी पुलिस ने मंगलवार को चोरी के एक मोबाइल फोन के साथ वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार,उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 91/25 धारा 303(2)/317 (2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 फैजान पुत्र महबूब आलम निवासी ग्राम अमीनपुर संवरों थाना करारी को पिण्डरा सहावनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 01 मोबाइल फोन (रेडमी 13सी) बरामद किया। विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने अभियुक्त का चालान कर दिया।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें