
कौशाम्बी संदेश, मो0 शाहिद
कौशाम्बी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में जिले में प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के थाना पिपरी पर नियुक्त महिला बीट आरक्षियों (“शक्ति दीदी”) द्वारा क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजारों, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिया गया। कहा गया कि कहीं कोई दिक्कत हो तो पुलिस को जानकारी दें। पुलिस हर समय सुरक्षा के लिए तैयार है। डरने की जरूरत नहीं है। शिकायत करने पर नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। इसके साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उनके अधिकारों के बारे में भी बताया गया। सभी को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 वन स्टाप सेन्टर, तथा (8) 112 पुलिस आपात कालीन सेवा आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
