साइंस के बच्चों को मिला आर्ट का पेपर मिलने से परीक्षार्थी हुए नाराज

परीक्षार्थियों ने जिला अधिकारी से मिलकर फिर से पेपर कराने की किए मांग


कौशाम्बी संदेश राहुल यादव


कौशाम्बी। जिले में बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान एक बड़ी चूक सामने आई है। श्री देवशरण स्मारक इंटर कॉलेज के विज्ञान वर्ग के छात्रों को गलत प्रश्न पत्र दे दिया गया। आश्रम पद्धति विद्यालय, बरैसा परीक्षा केंद्र पर साइंस स्ट्रीम के छात्रों को हिंदी विषय में आर्ट्स का पेपर दे दिया गया।

छात्रों ने जैसे ही यह गलती देखी, तुरंत परीक्षा केंद्र के अधिकारियों को सूचित किया। सही प्रश्न पत्र मिलने में काफी समय लग गया। परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने समय बढ़ाने का आश्वासन दिया। लेकिन छात्रों को निर्धारित समय से पहले ही उत्तर पुस्तिकाएं जमा करनी पड़ीं।

*छात्राओं ने दोबारा पेपर कराए जाने की किए मांग*

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने इस मामले पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर प्रश्न पत्रों की कमी थी। यह समस्या 5-10 मिनट में सुलझा ली गई। डीएम के अनुसार छात्रों को पर्याप्त समय दिया गया। कुछ छात्रों को अतिरिक्त समय भी मिला।

छात्र इस स्थिति से नाराज हैं। उनका कहना है कि उन्हें परीक्षा पूरी करने का मौका नहीं मिला। इससे उनकी मेहनत बेकार गई। छात्रों ने जिलाधिकारी से दो मांगें की हैं। या तो परीक्षा दोबारा कराई जाए या फिर अंकों में उचित सुधार किया जाए।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें