सहकारी बैंक अध्यक्ष संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष बने शिव मोहन मौर्य

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी//उत्तर प्रदेश जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव मोहन मौर्य के बनने के उपरांत प्रथम बार इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड इलाहाबाद मुख्यालय आगमन पर बैंक में बैंक सचिव ओमवीर सिंह ,उप महाप्रबंधक डी के सिंह एवं बैंक कर्मचारियों द्वारा ने फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया ।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शिव मोहन मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 30साल बाद चुनाव हुआ है और जिसमें प्रथम बार प्रयागराज को प्रदेश सहकारिता में स्थान मिला है यह अब आपके आशीर्वाद एवं सहयोग से संभव हुआ है I शिव मोहन मौर्य ने सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का धन्यवाद ज्ञापित किया है एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह का भी धन्यवाद ज्ञापित किया
इस अवसर पर बैंक अधिकारी मोहम्मद बिलाल आशीष सिंह , कृष्ण कुमार ,महेंद्र कुशवाहा ,मनोज कुमार सिंह ,उमाकांत सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें