जिलाधिकारी ने चल रहें महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत किये गये रूट डायवर्जनों का निरीक्षण कर लिया जायजा, दियें आवश्यक दिशा-निर्देश

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय


जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी ने चल रहें महाकुम्भ-2025 से सम्बन्धित जनपद से वाहनों को निकालने/पास कराने के लिए किये गये रूट जायवर्जनों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौंपे गये दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया जाय, महाकुम्भ प्रयागराज सहित अन्य स्थानों पर जाने एवं वापस आने वाले श्रृद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। इसके साथ ही उन्हांने श्रृद्धालुओं एवं उनके वाहनों को रूकने के लिए बनाए गए आकस्मिक वाहन पार्किंग स्थलों पर विद्युत, पानी, शौचालय एवं साफ सफाई सहित आदि अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के भी निर्देश दियें।
————————–

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें