समर्थ किसान पार्टी की कई गांवों में हुई ग्राम मासिक बैठक

ग्राम उदहिन खुर्द में गेहूं क्रय केंद्र खोला जाए ….. अजय सोनी

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय


समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में शनिवार 15 फरवरी को जिले के कई गांवों में ग्राम मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन खुर्द में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की जिला प्रशासन कौशांबी एवं खाद्य विपणन विभाग से मांग उठाई।

शनिवार 15 फरवरी को समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में जिले के कई गांवो जैसे उदहिन बुजुर्ग, उदहिन खुर्द, कलुआपुर, पितम्बरपुर, घाटमपुर, जगन्नाथपुर, जवई पड़री, देवखरपुर, सरसवा, बारा तफरीक आदि गांवों में ग्राम मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानो एवं जनहित के मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर ग्राम उदहिन बुजुर्ग में ग्राम मासिक बैठक में पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों में गेहूं क्रय केंद्र नही खोले जाने से किसानो को भारी दिक्कत होती है और मजबूरन किसानो को खुदरा व्यापारियों को कम दाम पर गेहूं बेचना पड़ता है। इस अवसर पर अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी एवं खाद्य विपणन विभाग कौशांबी से मांग उठाई कि सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन खुर्द में गेहूं क्रय केंद्र खोला जाए ताकि क्षेत्रीय किसान बंधुओ को सरकारी गेहूं क्रय केंद्र में गेहूं विक्रय का फायदा मिल सकें।

आगे कहा कि ग्राम उदहिन खुर्द में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने हेतु मेरे द्वारा पूर्व में अपर जिला अधिकारी कौशांबी अरुण कुमार गौड़ और जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे को मांगपत्र सौंपा गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही ग्राम उदहिन खुर्द में गेहूं क्रय केंद्र नही खोला गया तो समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर आदित्य तिवारी, राम मूरत सिंह, केशलाल मौर्य, राजेश सिंह यादव, बिनोद कुमार सोनी, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें