
कौशाम्बी संदेश
प्रतापगढ़। जिले में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 08 किलो 278 ग्राम गांजा के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ़ स्थानीय थाना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को थाना प्रभारी आसपुर देवसरा संतोष सिंह के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान मुखबिर की महत्वपूर्ण सूचना पर कि जौनपुर की तरफ से मोटर साइकिल सवार 02 व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बेचने के लिये आ रहे है। इस सूचना पर थाना आसपुर देवसरा के उ0नि0 राजन कुमार बिन्द, उ0नि0 गिरजाशंकर यादव मय हमराह का0 ज्वाला सिंह, का0 रवि सिंह के द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत उमरा नाला के पास से 02 अभियुक्तों, 01- विजय बहादुर यादव पुत्र पृथ्वीपाल यादव निवासी ग्राम बारी बरह्ता थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर 2- सुरेश यादव पुत्र पन्नालाल यादव निवासी ग्राम खेतलपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध गांजा कुल वजन 08 किलो 278 ग्राम बरामद किया गया । प्रयुक्त मोटर साइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों में हडकंप मचा हुआ है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
