सीओ सत्येन्द्र प्रसाद तिवारी ने थाना पिपरी में सुनी शिकायत,दिए निस्तारण के निर्देश

थाना समाधान दिवस पर जिले में 21 मामले आए, 9 का मौके पर हुआ निस्तारण

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में कुल 21 मामले आए।(18 भूमि विवाद व 3 अन्य विवाद पुलिस) इनमें से 9 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समय पर निस्तारित करने के निर्देश जिम्मेदारों को दिए गए हैं। क्षेत्राधिकारी चायल सत्येन्द्र प्रसाद तिवारी ने राजस्व टीम के साथ थाना पिपरी में आए फरियादियों की शिकायतों/समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना। इस दौरान थाने में प्राप्त हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों में से कुछ का मौके पर ही उन्होंने जांच करते हुए त्वरित निस्तारण कराया। शेष प्रकरणों के विधिक निस्तारण के लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण कराने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा जनशिकायतों को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को अवगत कराया गया। जनपद में कुल 21 ( 18 भूमि विवाद व 03 अन्य विवाद पुलिस ) प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 09 ( 06 भूमि विवाद व 03 अन्य विवाद पुलिस ) प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन कर मौके पर रवाना किया गया।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें