महाकुम्भ: एडिशनल एसपी ने किया सघन चेकिंग का निरीक्षण,दिए दिशा-निर्देश

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। महाकुम्भ-2025 के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने एवं श्रद्धालुओ के सुगम आवागमन/सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन सक्रिय दिख रहा है। महाकुम्भ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह के साथ थाना कोखराज अंतर्गत सकाढ़ा तिराहा पर बैरियर लगाकर व मोर्चा बनाकर की जा रही सघन चेकिंग का निरीक्षण किया। एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी/कर्मचारी गणों को श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यातायात व्यवस्था संचालित कराई गई।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें