
जिले से होकर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर ड्रोन से हो रही निगरानी
कौशाम्बी संदेश’ मो0 शाहिद
कौशाम्बी। महाकुम्भ-2025 के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने एवं श्रद्धालुओ के सुगम आवागमन/सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन सक्रिय दिख रहा है। महाकुम्भ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह के साथ थाना कोखराज अंतर्गत बाईपास डायवर्जन पर निरीक्षण किया। एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी/कर्मचारी गणों को श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यातायात व्यवस्था संचालित कराई गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा व क्षेत्राधिकारी यातायात मौजूद रहे। साथ ही बाईपास डायवर्जन एवं सकाढ़ा तिराहा पर बैरियर लगाकर व मोर्चा बनाकर की जा रही सघन चेकिंग का भी निरीक्षण किया गया एवं ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी/कर्मचारी गणों को श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन कराया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले से होकर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
