
सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों से होकर रोडवेज बसों का आवागमन हो….अजय सोनी
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला
कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने जिले के सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों से होकर रोडवेज बस चालू कराए जाने की मांग को लेकर प्रयागराज क्षेत्रीय प्रबंधक आर एम त्रिवेदी को शनिवार को एक मांगपत्र सौंपा है। सौंपे गए मांगपत्र में सिराथू ब्लॉक अंतर्गत आसपास के गांवो, बाजारों से होकर नई रोडवेज बस चालू कराए जाने की मांग की गई है।
मांगपत्र में सिराथू ब्लॉक के ग्राम खुझा मजरा अफजलपुरवारी से उदहिन बुजुर्ग चौराहा तुलसीपुर मंझनपुर होकर प्रयागराज धाता से नारा चौराहा दुवरा चौराहा मंझनपुर होकर प्रयागराज शीतलाधाम कड़ा से घाटमपुर चौराहा उदहिन बुजुर्ग चौराहा धाता चौराहा होकर चित्रकूट धाम, चित्रकूट धाम से मंझनपुर होकर नहर मार्ग से उदहिन बुजुर्ग चौराहा होकर अयोध्या धाम एवं सिराथू से मंझनपुर और मंझनपुर से सिराथू के आवागमन के बीच शमसाबाद बाजार तक रोडवेज बस चालू कराए जाने की मांग की गई है। मांगपत्र स्वीकार करते हुए प्रयागराज क्षेत्रीय प्रबंधक ने उक्त मांगो पर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों में लोगों के आवागमन के लिए रोडवेज बस न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। इसलिए हम परिवहन निगम के अधिकारियों से मांग करते हैं कि सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों से होकर रोडवेज बस चालू कराई जाए। इस अवसर पर सुरजीत वर्मा, मनोज सोनी, अंकुर वर्मा, भानू सिंह आदि मौजूद रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
