संपत्ति लिखवाने के लिए पुलिस और साथियों की मदद से वृद्ध को उठा ले गया दामाद, डायल 112 पुलिस की भूमिका संदिग्ध,दस दिनों से पुलिस के चक्कर काट रहे परिजन,

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय


कौशाम्बी में संपत्ति के लिए एक वृद्ध को दामाद द्वारा डॉयल 112 की मदद से जबरन उठा ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में शिकायत के कई दिन बाद भी चौकी पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की है।वही आरोप है कि वृद्ध को खोजने दामाद के घर पहुंचे रिश्तेदारों को कौशाम्बी पुलिस ने थाने में बैठा लिया।वृद्ध के साथ अनहोनी की आशंका से सहमे परिवार के लोगों ने पूरे मामले की एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है। मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव का है।

पीड़िता के शिकायती पत्र के मुताबिक लोधौरा गांव निवासी मोहन लाल उम्र 70 साल 29 जनवरी को पत्नी के साथ आषाढ़ा चौराहा गया था। तभी वृद्ध का दामाद लालता निवासी कपरवारा थाना कौशाम्बी अपने सहयोगियों व डॉयल 112 पुलिस के साथ पहुंच गया और पुलिस की मदद से जबरन वृद्ध को पकड़ ले गया। वृद्ध की पत्नी नथिया ने इस बात की शिकायत आषाढ़ा चौकी पुलिस से की। शिकायत के बाद भी चौकी पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। वहीं वृद्ध को ढूंढने आरोपी दामाद के घर कपरवारा पहुंचे रिश्तेदारों को कौशाम्बी पुलिस ने पकड़ कर थाने में बैठा दिया। पीड़ित नथिया ने पूरे मामले की लिखित शिकायत कर न्याय और मदद की गुहार लगाई है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें