
घूंसघोर सिपाही क्षेत्र में बना चर्चा का विषय*
*कौशाम्बी–*
जनपद में पुलिस विभाग को बदनाम करने वाला एक मामला सामने आया है।जहां थाने का कारखास एक सिपाही पैसे लेने की बात कर रहा है।कारखास सिपाही चरवा थाना में तैनात बताया जा रहा है।सिपाही का नाम विनय सरोज है।मामला पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हुआ था।एक दबंग पक्ष पीड़ित पक्ष को बाहर शौच जाते देख अकेल पाकर लात–घूंसो से जमदार पिटाई करके,जब पीड़ित पक्ष भागने लगा तब उसके पैर में गोली भी मार दिया है।जिससे पीड़ित गंभीर घायल हो गया है।पुलिस की मदद से उसको जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती भी करा दिया गया था।मामला चरवा थाना क्षेत्र के पतेरिया गांव का है।
जानकारी की माने तो सिपाही कारखास विनय सरोज ने दबंग पक्ष से नॉर्मल मुकदमा में चालान करने के नाम पर 1 लाख रुपए का डिमांड किया था। दबंग परिवार के एक लोग को थाना में बैठाकर सिपाही कारखास विनय सरोज ने जबरदस्ती कर उससे पैसा का डिमांड किया था। पैसे की पूरी बात थाने में तैनात एक चौकीदार से हुई थी।चौकीदार ने सिपाही कारखास की पूरी बात मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। पैसे लेने की ऑडियो जैसे ही चरवा थानाध्यक्ष जगदीश सरोज ने सुना वैसे की दंग रह गए। पुलिस विभाग में तैनात ऐसे कारखास सिपाही पर कार्यवाही न होने से तरह तरह की बात सामने आ रही है।
*ऑडियो वायरल पर क्या बोले ऑडिशन एसपी*
घूंसघोर कारखास सिपाही विनय सरोज की पैसे लेने का ऑडियो वायरल पर पुलिस अपर अधीक्षक ने कहा पुलिस विभाग को बदनाम करने वाले ऐसे सिपाही की ऑडियो वायरल हुई है,जो प्रकाश में आया है।ऑडियो की जांच की जा रही है महाकुंभ में ज्यादा बिजी होने के कारण कार्यवाही नहीं हो पाई है,ऑडियो को एक बार पुनः सुनकर यथाउचित कार्यवाही की जाएगी।
*पत्रकार–हंसराज सिंह राजपूत
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
