
कौशांबी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सदर विधायक इंद्रजीत सरोज ने रमाबाई अंबेडकर की जयंती पर गंभीर आरोप लगाए। मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के आश्रम पद्धति स्कूल, भरसवां में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया।
सरोज ने आरोप लगाया कि मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रशासन ने खुलेआम गुंडागर्दी की और मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने सत्ताधारी दल के पक्ष में धांधली की, जो लोकतंत्र की हत्या है। इस मामले में उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
सरकार ने मौतों को छिपाने की कोशिश की, विधायक मंझनपुर
कुंभ मेले की त्रासदी पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उनका आरोप था कि सैकड़ों श्रद्धालुओं के हादसे का शिकार होने के बावजूद सरकार ने मौतों को छिपाने की कोशिश की। कई शवों को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया गया, ताकि मुआवजा देने से बचा जा सके।
कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इंद्रजीत सरोज ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
