
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय
कौशाम्बी//मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा तैयबपुर मगौरा ग्राम प्रधान द्वारा भूमिहीन लोगों को कृषि योग्य भूमि का पट्टा देने के लिए अधिकारियों के नाम पर बीस हजार रुपए से लेकर पच्चास हजार रुपए तक की डिमांड की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कृषि कार्य के लिए भूमि का पट्टा आवंटन हेतु ग्राम प्रधान सम्बंधित अधिकारियों से सांठ-गांठ कर मनमाने तरीके से पट्टा आवंटन की पत्रावली तैयार कर रहा है। पट्टा पत्रावली में नाम जोड़ने से पहले न ग्राम सभा में खुली बैठक हुई और न ही मुनादी कराई गई सबकुछ मनमानी तरीके से ग्राम प्रधान के द्वारा किया गया है। लोगों का आरोप यह भी है कि ग्राम प्रधान राम कैलाश पाल के द्वारा पात्र लोगों का नाम पट्टा पत्रावली में न जोड़कर अपात्र लोगों का नाम पट्टा पत्रावली में रुपए लेकर जोड़ा जा रहा है जिससे ग्राम प्रधान के प्रति लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है। शिकायत कर्ताओं ने यह भी कहा कि ग्राम प्रधान लेखपाल से सांठगांठ कर ग्राम सभा की तमाम सुरक्षित जमीनों पर रुपए लेकर लोगों को कब्जा करवा रहा है। ग्राम प्रधान के कारनामें से आक्रोशित आधा दर्जन से अधिक लोगों का एक समूह जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुआ और शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान के कारनामें की पोल खोलते हुए जांच कराकर दण्डित कराए जाने सहित सुरक्षित भूमि को कब्जामुक्त कराए जाने की मांग किए हैं।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
