
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला
जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में जनपद स्तरीय व्यापार बन्धु समिति की बैठक की गई। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दियें। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि व्यापार बन्धु एवं उद्योग बन्धु की बैठक को गम्भीरता से लिया जाय तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाय। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय कर निस्तारित कराया जाय तथा क्षेत्र भ्रमण कर भी व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाय।
पिछली बैठक में पूरब पश्चिम शरीरा में बने शवदाहग्रह में बाउड्रीवाल एवं इंटरलाकिंग कराने की मांग की गई थी, जिस पर बताया गया कि अवर अभियन्ता, नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा द्वारा आगणन तैयार कर लिया गया, जिस पर जिलाधकारी ने कहा कि जल्द से जल्द बोर्ड की बैठक कर अग्रिम कार्यवाही की जाय। पिछली बैठक में ग्राम चंदवाहार सिराथू में सरकारी जमीन में खेल का मैदान बनाने की मांग की गई थी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा खेल मैदान के लिए 2-3 गाटों का चिन्हांकन किया गया है, जिस पर खेल का मैदान बनाया जायेंगा। पिछली बैठक में अजुहा मण्डी में स्ट्रीट लाइट एवं 02 नग हाई मास लाइट लगवाये जाने की मांग की गई थी, जिसका कार्य पूर्ण कराया जा चुका हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी श्री अरूण कुमार, उप जिलाधिकारी मंझनपुर श्री आकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर श्री शिवांश एवं उपायुक्त उद्योग सहित अन्य अधिकारीगण तथा व्यापारीगण-श्री अरविन्द केसरवानी, श्री नीरज बनारसी, श्री प्रवेश केसरवानी एवं श्री शिवम केसरी सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहें।
——————-
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
