चोरी के मामले में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
……………………………………….
कौशाम्बी। थाना करारी पुलिस ने कस्बा करारी में हुई चोरी के एक मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को वादी प्रदीप केशरवानी पुत्र राजाराम केशरवानी निवासी कृष्ण नगर कस्बा करारी द्वारा थाना करारी पर तहरीर सूचना दी गयी कि मेरी दुकान पर सूरज रैदास पुत्र लालमन निवासी ग्राम शाहपुर टिकरी काम करता था, जिसके द्वारा दुकान/गोदान में रखा सामान चोरी करके अपने साथी 1. अनुज जायसवाल उर्फ प्रिंस पुत्र चन्दर जायसवाल निवासी गुलामनूर का पूरा थाना करारी 2. अंशू केशरवानी पुत्र पप्पू निवासी थाम्भा अलावलपुर करारी को बेचता था। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में व0उ0नि0 प्रभुनाथ सिंह व उ0नि0 नीरज कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों 1.अनुज जायसवाल उर्फ प्रिंस पुत्र चन्दर जायसवाल नि0 गुलामनूर का पूरा थाना करारी 2. अंशू केशरवानी पुत्र पप्पू निवासी थाम्भा अलावलपुर करारी को गुलामनूर का पुरा व थाम्भा अलावलपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।


*बरामदगी विवरण:-*

1-एक गत्ते में फॉर्चून कच्ची घानी एक लीटर 15 पैकेट  2-छः गत्ते में 60 पैकेट एक लीटर वाला रूचि गोल्ड रिफाइण्ड पामोलीन  3. सात गत्ते में 84 पैकेट एक लीटर वाला विभोर सोयाबीन रिफाइण्ड 4. एक बोरी में एवन दाल अरहर की वजन 28 किग्रा  5. एक बोरी में उरद की दाल कोहिनूर ब्राण्ड 30 किग्रा  6. एक टीन सरसों का तेल आकाश ब्राण्ड  7. एक पालीथीन में 10 पैकेट आशा तम्बाकू  8. एक बोरी में दो बण्डल इनो 24 पीस 9. वाणी तम्बाकू 25 डिब्बी 10. एक बण्डल कैप्टन सिगरेट 50 डिब्बी  11.धूम पान मसाला गुटका 41 पैकेट  12. सिगरेट गोल्ड फ्लैग 09 डिब्बी   13. टोल ब्राण्ड सिगरेट 12 डिब्बी  14. आशा पान मसाला गुटका 23 पैकेट  15. राजश्री गुटका 24 पैकेट  16. एक बोरी में छोटी इलायची वजन 02 किग्रा0  17. एक गत्ते में फार्चून पाउच सोया रिफाइण्ड 16 पीस एक लीटर वाला  18. फार्चून रिफाइण्ड सोयाबीन 07 डिब्बे 15—15 लीटर वाले  19. फ्यूचरा रिफाइण्ड सोयाबीन 03 डिब्बे 15—15 लीटर 20. एक बोरी सोयाबीन जिसका वजन 16 किग्रा0 21. एक काली बोरी में उर्द की दाल वजन 25 किग्रा0 22. एक सफेद बोरी में गरी गोला वजन 04 किग्रा 23. एक सफेद में 14 बोतल रिफाइण्ड जिसमे से 11 बोतल एक लीटर की किचन ब्राण्ड व एक लीटर सरसों का तेल चन्द्रमा ब्राण्ड, व दो बोतल आधा लीटर की चन्द्रमा ब्राण्ड रिफाइण्ड 24. एक बोरी में अरहर की दाल एवन ब्राण्ड वजन 10 किग्रा0   25. एक बोरी में चना की दाल वजन 15 किग्रा0 परिवर्तन ब्राण्ड  26. एक बोरी में मटर की दाल वजन 05 किग्रा0 सूरजमुखी ब्राण्ड  27. एक गत्ते में क्लीनिक प्लस तथा वाटिका सैम्पू की पाउच एक रुपये

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें