विद्यालय के मैनेजर ने छात्र को बेरहमी से पीटा

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय

*कौशाम्बी* सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा चौकी अंतर्गत लिटिल ब्लाशम्स विद्यालय के मैनेजर ने जाम के कारण पन्द्रह मिनट देरी से पहुंचने पर विद्यालय के मैनेजर ने छात्र को बेरहमी से पीटा, बच्चे के हाथ में आई गंभीर चोटे फैक्चर होने कि संभावना पीड़ित छात्रा के परिजनों ने कि सैनी पुलिस से शिकायत ,
सैनी थाना क्षेत्र के चौरा निदूरा निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय रामआसरे कुशवाहा ने सैनी थाना में तहरीर देते हुए बताया कि मेरा पुत्र प्रियांशू कुशवाहा लिटिल ब्लाशम्स कान्वेंट स्कूल अझुवा में पढ़ता है,आज दिनांक 01/02/2025 को समय पर घर से विद्यालय के लिए निकला भोला चौराहा अझुवा में जाम होने के कारण पन्द्रह मिनट विलम्ब से विद्यालय पहुंचा जिस पर विद्यालय के मैनेजर जगदीश केसरवानी पुत्र गया प्रसाद केसरवानी मेरे पुत्र पर आग बबूला हो गए और अभद्र व्यवहार करते हुए मेरे पुत्र को डंडे से मारा जिससे मेरे पुत्र के बायें हाथ में चोट आ गई है जिसके कारण वह उस हाथ से लिखने व कोई कार्य करने में असमर्थ हो गया है जिस बात को लेकर जब रोते हुए मेरे पुत्र ने घर आकर आप बीती बताई तो मैंने फोन से विद्यालय के  मैनेजर से बात करनी चाहिए तो मैनेजर ने मेरे साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए फोन काट दिया,पिड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए विद्यालय के मैनेजर पर कार्यवाही कि मांग कि है।, मामले को संज्ञान में लेकर जांच में जुटी सैनी पुलिस,

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें