
कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कर जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस हमारे देश की संप्रभुता और एकता का प्रतीक है इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं जिन्होंने हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हमारा संविधान हमें समानता का अधिकार प्रदान करता है और हमारे देश को एक संप्रभु धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य बनाने का मार्गदर्शन करता है हमें अपने देश के विकाश में अपनी पूर्ण भागीदारी प्रदान करनी चाहिए और इसकी एकता और अखंडता की रक्षा करनी चाहिए साथ ही यह दिवस देश के संघर्ष और गौरव गाथा का प्रतीक है हमें अपने देश के विकास में अपनी पूर्ण भागीदारी प्रदान करनी है। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष आशीष केसरवानी,जिला महामंत्री संजय जायसवाल, नितिन पासी, झल्लर चौरसिया, ज्योति केसरवानी, धर्मराज पाल, सत्यम केसरवानी, जितेंद्र साहू, ज्ञानेन्द्र साहू, व मण्डल अध्यक्षगण, कार्यकर्तागण,उपस्थित रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
