
नगर पालिका अध्यक्ष ने समाजसेवियों से अपील किया कि सभी लोगों को दिव्यांगों व असहायों तथा वृद्धो की मदद करना चाहिए
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला
*कौशाम्बी।* कड़ा के की ठंड में गरीब दिव्यांग असहाय व वृद्ध महिलओ व पुरूषों को कम्बल वितरण किया जा रहा है। नगर पालिका मंझनपुर के विभिन्न वार्डो में जाकर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार फौजी खुद ही कम्बल बाट कर सभी का हाल चाल ले रहे है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी ने कहा कि दिव्यांगों व असहायों की मदद करना सबसे बड़ा परोपकार है। उन्होने ने समाजसेवियों से अपील किया कि सभी लोगों को दिव्यांगों व असहायों तथा वृद्धो की मदद करना चाहिए।नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी ने गरीबों असहायों तथा दिव्यांगों आदि को कम्बल वितरण किए। रविवार को नगर पालिका मंझनपुर अध्यक्ष ने वार्ड नम्बर एक और दो के गरीबों व असहायों तथा दिव्यांगों को कम्बल वितरण किए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी ने कम्बल देने के बाद दिव्यांगों आदि से हाल चाल भी जाना,इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी ने कहा कि जनता की सेवा करने के लिए उनको भारतीय जनता पार्टी ने टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होने कहा कि वह अपने नगर पालिका के सभी वार्डो में जाकर गरीबों दिव्यांगो आदि को कम्बल वितरण कर रहे है। नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी ने कहा कि प्रदेश में योगी की सरकार है, योगी सरकार जनता के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्ही के मार्गदर्शन पर काम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस ठंड से बचने के लिए गरीबों को यह कम्बल दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि सभी समाजसेवियों को आगे आना चाहिए, और ऐसे लोगों की मदद करे। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सभी वार्डो के पार्षदो से सूची मांगा गया है। इसबार कम्बल वितरण का कार्य सूची के अनुसार किया जा रहा है, जिससे कोई भी पात्र कम्बल पाने से छूटने नहीं पाये। उन्होने कहा कि सभी वार्डो में सर्वे कराया गया है, और जो पात्र है, उनकी फोटो भी सूची में लगाया जा रहा है, जिससे कोई छूटने नहीं पाये। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि कम्बल वितरण में किसी पार्टी व जाति को नहीं देखा जा रहा है, जो पात्र है, उनको ही कम्बल दिया जा रहा है। कम्बल वितरण का कार्य दो दिनों से चल रहा है, उन्होने बताया कि सभी वार्डो के पात्रों को कम्बल वितरण किया जायेगा। नगर पालिका अध्यक्ष के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे है। कम्बल पाकर दिव्यांगों व असहायों आदि का कहना है, कि भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी लगातार जनता की सेवा करने का काम कर रहे है। लोगों का कहना है, कि अगर कोई गंभीर बीमारी का शिकार है, और इस बात की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष को हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुच कर लोगों का मदद करने का काम करते है। लोगों का यह भी कहना है, कि नगर पालिका अध्यक्ष लगातार अपने क्षेत्र में बने रहते है, और वह नगर पालिका के सभी वार्डो में विकास करने का काम कर रहे है। बहरहाल कुछ भी हो जिस प्रकार से नगर पालिका अध्यक्ष की लोग सराहना कर रहे है, इससे साफ जाहिर हो रहा है, कि कौशाम्बी में भारतीय जनता पार्टी ने जनता के सेवा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था, और वह जनता का सेवक लगातार जनता की सेवा करने का काम कर रहा है। इस मौके पर नगर पालिका की ईओ प्रतिभा सिंह ने भी दिव्यांगों व असहायों तथा गरीबो को कम्बल वितरण करने का काम किया है। इस मौके पर संजय कुमार गुप्ता विजय तिवारी रामयश लोधी भारत गौतम हरिश्चंद्र पाल मान सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
