
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला
कौशाम्बी। जिला में एक अनोखी पहल देखने को मिली है। उस पहल का नाम कुम्भ यात्रा दिया गया कुम्भ यात्रा उन लोगो को करवाई जा रही है जो गरीब है जो कुम्भ अपने पैसा खर्च करके नही जा सकते उन लोगो के लिए मसीहा बन कर निकले है अमरेश मिश्रा ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेश मिश्रा जिन्होंने मुफ्त यात्रा शुरू करवा दिया है।
आज इसकी शुरुआत हुई है और आज 60 लोगो बस से कुम्भ स्नान करने के लिए भेजा गया है। सिराथू सहित जिले के अलग-अलग स्थानों से स्नान करने के लिए लोगो को संगम भेजा जाएगा,साथ ही सभी को खाना खाने भी व्यवस्था की गई। आने जाने वालों को उनके घर तक वापस छोड़ा जाएगा।
इस यात्रा के शुरुआत के समय पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,,गोलीदीन,अश्वनी सिंह,मो0 यासीन,नील कमलमिश्रा,सोनू,अश्वनी सिंह,सौरभ मिश्रा,भुक्कड़ पण्डा,लाल बिहारी,अनुज तिवारी,मुन्ना साहू, विक्की साहू,रमेश, राजू अग्रहरि,
उदय पाप्डेय, साहू,जितेंद्र सोनकर,अविनाश श्रीवास्तव,अरुण केशरवानी,सहित तमाम लोग बस को हरी झंडी दिखाने के दौरान मौजूद रहे। हरी झंडी दिखा कर बस को रवाना किया गया।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
