जरूरतमंद लोगों को सांसद प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर किया गया कंबल वितरण –  गौरव पाण्डेय

रिपोर्ट मोहन लाल गौतम कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी /मंझनपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नगर पालिका भरवारी में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव वायनाड की सांसद आदरणीय प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन के दिन आम जनता व गरीबों के बीच में ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण एवं लड्डू खिलाकर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया !इस उपलक्ष पर जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि हमारी नेत्री आदरणीय प्रियंका गांधी जी को पूरे जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की तरफ से जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं हम सभी ईश्वर से यह कामना करते हैं कि दीदी का आशीर्वाद हम सभी पर इसी तरह बना रहे और आगे भी हम सब को दीदी के मार्गदर्शन और कांग्रेस पार्टी व पार्टी के झंडे को सड़क– सड़क गली-गली तक पहुंचाने का काम करेंग
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रभारी कौशांबी राजेश साहनी जी सांसद प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन केक काटकर कौशांबी की समस्त जनता के साथ मिल कर मनाया!
और कहा दीदी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई
इस मौके पर बोलते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष कौशाम्बी तलत अजीम जी ने कहा प्रियंका गांधी एक ऐसी नेत्री हैं जिन्होंने महिलाओं को उत्तर प्रदेश में 50% की भागीदारी दी थी एवं लड़की हूं लड़ सकती का नारा दिया था ऐसी महान शख्सियत को हम आज उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई देते हैं !
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अकरम जका ने भरवारी की जनता को धन्यवाद देते हुए कांग्रेस के विचारों को एवं प्रियंका गांधी जी के द्वारा किए गए कार्यों को जनता को बताया एवं दीदी को जन्मदिन की बधाई दी ….
इस मौके पर बोलते हुए जिला महासचिव व कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद आरिफ ने राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया व गरीबों में कंबल वितरण करते हुए कांग्रेस के विचारों को बताया वह प्रियंका गांधी के द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाया !
इस मौके पर उपस्थित – पूर्व सचिव रामबहादुर त्रिपाठी जी, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी, NSUI के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी “आजाद”, उदय यादव, NSUI जिलाध्यक्ष सैफ मंसूरी, संगठन महासचिव दीपक पाण्डेय”बाबू” जी, अब्बान, प्रदेश सचिव शारूख , नूरुत जमा, हेमंत रावत, सचिन पाण्डेय सोशल मीडिया अध्यक्ष, तबरेज अहमद, असरफ, सरफराज, हैदर, शान, खुर्शीद आलम, अजमल, अमन, वीरेंद्र त्रिपाठी, सिकंदर सिंह, अनिल सेन, असद, मिजान, जमशेद, पण्डित जी, मंजीत, उस्मान, अनिल यादव, सोनू यादव लगभग सैकड़ो की संख्या में कौशांबी कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे !

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें