
कौशाम्बी//जनपद मुख्यालय मंझनपुर के चक थाम्भा गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज मंझनपुर विधायक का काफिला जैसे ही पहुंचा राजकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इंद्रजीत सरोज को माल्यार्पण कर जोरदार तरीके से स्वागत किया है इस मौके पर उमड़ी भीड़ की समस्याओं को विधायक इंद्रजीत सरोज ने सुना और उसके समाधान का आश्वासन दिया है उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान होगा इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बदतर कानून व्यवस्था पर हमला करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में अपराध तेजी से बढ़ा है आम जनता परेशान है हैंड पंप और नाली की समस्याओं से पीड़ित दर्जनों ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के सामने समस्याएं रखी और उसके समाधान की मांग की इस दौरान आनंद मोहन पटेल रोशन धोबी क्षत्रपाल सिंह मोतीलाल सिंह अनुज डॉक्टर लवकुश कोरी भोला सरोज मतोली वीरेंद्र कुमार सुरेश सिंह पटेल धर्म सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे
