गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर सकिपा ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सिराथू के सीमावर्ती क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्र खोला जाए….अजय सोनी

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला

कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी ने सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र में नए गेहूं क्रय केंद्र की मांग को लेकर आवाज उठाई है। गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर पार्टी नेता अजय सोनी ने अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार गौड़ को एक ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की है। शुक्रवार 10 जनवरी को समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार गौड़ से भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में सिराथू ब्लॉक के ग्राम मलकिया चौराहा मजरा ग्राम कैनी या आसपास के किसी गांव में नए गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की गई। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्र न खोले जाने से किसानो को भारी दिक्कत होती है और बिचौलिए को कम दाम पर गेहूं बेचना पड़ता है। क्रय केंद्र की मांग अर्से से किसानो द्वारा की जा रही है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आगे कहा कि इस क्षेत्र में नए गेहूं क्रय केंद्र के खुलने से किसानो को भारी लाभ मिलेगा और बिचौलियों के द्वारा किसानो का आर्थिक शोषण नही होगा। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार गौड़ ने इस संबंध मे समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर सुरजीत वर्मा, जवाहर लाल, राजेंद्र प्रसाद, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें