किसान दिवस का आयोजन कर कृषकों को दी गई कृषि सम्बन्धित जानकारी

कौशांबी संदेश, शैलेंद्र द्विवेदी।   

कौशाम्बी/उप कृषि निदेशक  सतेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में किसान कल्याण केन्द्र, मंझनपुर में मंगलवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को तकनीकी खेती व कृषि यंत्रों में मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी गई।किसान दिवस में उप कृषि निदेशक ने कृषकों को फसल अपशिष्ट जलाने से रोकने एवं डी-कम्पोजर की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। उन्हांने फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में कृषकों को जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ0 अजय कुमार द्वारा कृषकों से खेती-बाड़ी पर संवाद स्थापित किया गया। इनके द्वारा कृषकों को संतुलित मात्रा में उर्वरको के प्रयोग की जानकारी दी गयी एवं गेहूँ बीज की बुआई की तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने कृषकों को बताया कि नीम ऑयल का उपयोग कीटनाशक के रूप में किया जाय। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 बाल कृष्ण ने पशुओं का टीकाकरण समय से कराने एवं उनके आहार के बारे में कृषकों को जागरूक किया। किसान दिवस आयोजन में कृषकों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित विभाग के उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा समस्या का समाधान बताया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा धान की खरीद से सम्बन्धित किसान ऐप में स्वयं पंजीकरण करके धान की बिक्री कर सकतें हैं। धान खरीद में 35 प्रतिशत तक हाइब्रिड धान की खरीददारी होगी। इस अवसर पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी इन्द्रजीत यादव, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सिराथू  अभयराज गुप्ता एवं कृषि विज्ञान केन्द्र महगाँव से आये हुए वैज्ञानिक डॉ0 अजय कुमार तथा विभिन्न विकासखण्डों से आये कृषकगण उपस्थित रहें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें