महिलाओं एवं बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे मे किया गया जागरुक

पिपरी) कौशाम्बी/शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी चायल मनोज सिंह रघुवंशी व थाना प्रभारी पिपरी बलराम सिंह के कुशल निर्देशन में थाना पिपरी की महिला उप निरीक्षक सरिता शिकारी ,महिला आरक्षी स्मिता गौतम , महिला आरक्षी प्रीति उपाध्याय व महिला आरक्षी प्रशंसा मिश्रा के द्वारा एंटीरोमियो व शक्ति दीदी ,मिशन शक्ति के तहत कसेन्दा बाजार में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध व महिला सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा चलाए गए सभी हेल्पलाइन नंबर को विस्तृत तरीके से समझाया गया।
महिला पुलिस ने बच्चियों और महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया तथा उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों अथवा थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया । महिलाओं एवं बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 वन स्टाप सेन्टर, तथा (8) 112 पुलिस आपात कालीन सेवा आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन का मोबाइल पर उपयोग करने हेतु डेमो दिखाया गया एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं (1)सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना (2)मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (3)अभ्युदय योजना (4)मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (5)निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना (6)राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना (7) आयुष्मान योजना आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी
