पुलिस कप्तान ने कार्यालय में सुनी पीड़ितों की समस्या

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में पीड़ितों की समस्या सुनी।

इस दौरान पहुंचे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के फरियादियों ने एसपी के समक्ष अपनी समस्याएं बताई। एसपी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता पूर्वक सुनी। तथा उनकी समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को मौके पर ही फोन कर शिकायत का निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। जमीनी विवाद के मामलों में राजस्व कर्मी व पुलिस की टीम को मौके पर जाकर जांच कर करवाई करने का आवश्यक आदेश-निर्देश दिए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें