पुलिस ने बिखरे परिवार को मिलाया, पति-पत्नी के बीच दूर हुए *गिले-शिकवे*

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। सामाजिक रिश्तों और परिवारों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर टूट रहे रिश्तों को बचाने के लिए पुलिस परिवार परामर्श केंद्र द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं

, इस कार्य में उन्हें सफलता भी मिल रहीं हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र द्वारा एक बिखरे परिवार को फिर से मिलाया गया है। पति-पत्नी के बीच गिले शिकवे को दूर करते हुए राजी किया गया। हंसी खुशी माहौल में उनके घर की तरफ शुभकामनाएं देते हुए विदा किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक परिवार परामर्श केंद्र में प्रभारी श्यामा नारायण यादव महिला हेड कांस्टेबल पूनम, महिला कांस्टेबल कमल यादव के माध्यम 01 फाइल में पति-पत्नी वह उनके परिजनों की सहमति से सुलह समझौता किया गया। दोनों पक्षों की परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति-पत्नी को उनके जीवन की पारिवारिक कर्तव्य को बताते हुए समझाया गया। पति-पत्नी द्वारा बताया गया कि अब हम दोनों के बीच किसी प्रकार का कोई मनमुटाव नहीं रह गया है। अब हम दोनों अपनी खुद की सहमति से सुलह समझौता करना चाहते हैं। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दोनों पति-पत्नी को सुलह समझौता कराया गया। दोनों पक्षों द्वारा व्यक्त किया गया कि अब हम दोनो एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक अपना जीवन यापन करेंगे। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दोनों को सलाह दिया गया कि अपने बड़ों का सम्मान करते हुए अपने जीवन की नई शुरुआत करें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें