मेले में बिछड़ी बच्ची को पुलिस ने खोजकर मां को किया सुपुर्द

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। थाना कोखराज अन्तर्गत नया बाजार कस्बा भरवारी में लगे मेले में पुलिस की सराहनीय पहल सामने आई।

मंगलवार को मेला देखने अपनी मां के साथ आई 5 वर्षीया बच्ची मेले की भीड़ में मां से बिछड़ गई थी। बच्ची की मां काफी तलाश की लेकिन उनकी बच्ची नहीं मिली। इसकी सूचना मेला ड्यूटी में कार्यरत पुलिस कर्मियों को दी गई, इसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा बच्ची को खोजकर उनकी मां को सकुशल सुपुर्द किया गया। बच्ची को सकुशल पाकर बच्ची की मां द्वारा मेले में तैनात पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें