उप मुख्यमंत्री जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर किए विकास कार्यों की समीक्षा
कौशाम्बी संदेश शैलेंद्र द्विवेदी
कौशाम्बी। जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने व जन शिकायतों के निस्तारण की प्रगति जानने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को मां शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक किया।

इस दौरान उन्होंने 50 लाख से अधिक विकास कार्यों वाली निर्माण अधीन परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। किसी विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता में कमी न की जाए।
शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि आमजन/फरियादियों की छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण ब्लॉक स्तर, तहसील स्तर एवं थाना स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाय, जिससे आमजन/फरियादी को जिला स्तर या शासन स्तर तक न जाना पड़ें। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि पीड़ित व्यक्ति को अवश्य न्याय मिलें। उन्होंने जनपद हो रहें निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं यथा-रामवन गमन मार्ग एवं प्रयागराज एयरपोर्ट से उत्खनन स्थल कौशाम्बी तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं तेजी से पूर्ण कराया जाय। विकासपरक् परियोजनाओं के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाय, गुणवत्ता न पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी। उन्हांने कहा कि प्रयागराज में होने जा रहें महाकुम्भ में कौशाम्बी की भी महत्वपूर्ण भूमिका हैं। उन्होने कहा कि महाकुम्भ के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-सैनी एवं कोखराज से गुजरने वाले यात्रियों की सुविधाओं के लिए राष्ट्रीय राजमार्गो के आस-पास के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं ट्रामा सेन्टरों को सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त रखा जाय। उन्होंने कहा कि जनपद में एक बड़ा हॉस्पिटल हो, जिसमें लाइफ सपोर्ट सिस्टम सहित सभी सुविधायें हों, उसका प्रपोजल बनाकर शासन को भेजें। उप मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता,विद्युत को निर्देशित किया कि ओवर बिलिंग/गलत बिल बनाने वाले कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि ओवर बिलिंग न होने पाये। विद्युत फाल्ट होने पर तत्काल ठीक कराया जाय। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को सयारा गेस्ट हाउस परिसर, पुलिस लाइन, स्टेडियम एवं कलेक्ट्रेट आदि प्रमुख स्थानों पर छायादार पौधों का रोपण कराये जाने के निर्देश दियें। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कार्ययोजना बनाकर शीतला देवी मन्दिर, कड़ाधाम का अधिक से अधिक विकास कार्य कराया जाय। कोर्रों में विश्वस्तरीय लाइब्रेरी के हो निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री जी ने लाइब्रेरी के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दियें। उन्होंने ससुर खदेरी नदी के पुनरोद्धार कार्य केन सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि नदी में हुए अवैध कब्जों को चिहिन्त कर हटवाया जाय एवं इसकी पुरानी गरिमा वापस लाने में जी-जान से प्रयास किया जाय। उन्होंने जनपद स्तरीय सभी अधिकारियों को पूरे मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दियें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कौशाम्बी जनपद किसी भी स्तर पर पिछड़ना नहीं चाहिए। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकॉमनायें दी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य तथा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ अजीत कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
