मौके पर पुलिस को एक जिंदा बम मिला।
कौशाम्बी संदेश आर्यन शुक्ला
कौशाम्बी/सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के करन चौराहा पर शुक्रवार को दोस्तों ने बुलाकर दोस्त के ऊपर बम से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे सूरज के पैर में चोट आई है।

पुलिस मौके पर जाकर जॉच में जुटी।सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के बसुहार ग्राम सभा का रहने वाला सूरज मिश्रा पुत्र श्यामविहारी मिश्रा उम्र 26 वर्ष के द्वारा बताया गया कि मेरे दोस्त सूर्यानंद दुबे और आशुतोष मिश्रा के द्वारा दिन बृहस्पतिवार से लगातार फोन करके मऊ बुला रहे थे लेकिन जब मैं नहीं गया। तो आज दिन शुक्रवार को सुबह फिर से लगभग 11 बजे फोन करके कहा कि करन चौराहा में हम लोग हैं यही आ जाओ उनके बार बार बुलाने पर मैं जब करन चौराहा पहुंचा तो मेरे ऊपर बम फेंकने लगे जिसमें से दो बम बाहर ही फट गया एक फटा ही नहीं चौथा बम मेरे पैर में गिर कर फट गया जिससे पैर में चोटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल सूरज को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल भेजकर जॉच कर रही हैं। सराय अकिल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है मौके पर एक पटाखा वाला बम का आकार का मिला है। जिसकी सूचना बीटीएस टीम को दे दी गई है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण पैसों के लेन देन का है जॉच की जा रही है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश किया जा रहा है
