कौशांबी संदेश राहुल यादव
कौशाम्बी: एक दूसरे से खुशियां बांटने वाला पर्व दीपावली पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं और स्वयं सेवी संगठनों ने गरीबों, बुजुर्गों और वंचित समाज के लोगों के साथ दीपावली मनाई। दीपावली के दिन करारी के नेता नगर मेंइलेक्ट्रॉनिक मीडिया के महा मंत्री करन सिंह यादव ने गरीबों और मजदूरों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने गरीबों को मिठाई व बच्चों के साथ दिवाली मनाई।


उन्होंने कहा कि अपने तो सभी होते है। परंतु गरीबों और जरूरतमंदों के साथ हर व्यक्ति को त्योहार मनाना चाहिए। जिससे वो सभी अपने आपको कमजोर न समझे । इस मौके करन सिंह यादव गणेश वर्मा,मेराज शेख,कुमार , हंसराज सिंह,इरफान,इम्तियाज सलमानी, अनवर , राहुल यादव जैगम रिजवी,आदि मौजूद रहे।
