गरीबों, बुजुर्गों और वंचित समाज के साथ मनाई दीपावली

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी: एक दूसरे से खुशियां बांटने वाला पर्व दीपावली पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं और स्वयं सेवी संगठनों ने गरीबों, बुजुर्गों और वंचित समाज के लोगों के साथ दीपावली मनाई।

दीपावली के दिन भैला मकदूमपुर की प्रधान सविता यादव ने गरीबों और मजदूरों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने गरीबों को मिठाई व बच्चों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने कहा कि अपने तो सभी होते है। परंतु गरीबों और जरूरतमंदों के साथ हर व्यक्ति को त्योहार मनाना चाहिए। जिससे वो सभी अपने आपको कमजोर न समझे । इस मौके पर प्रधानपति पवन कुमार , और उनके प्रतिनिधि छोटू यादव , दयाराम , यादवेंद्र, मनोज मिश्रा, अतुल,मदारी,आदि मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें