केपीएस भरवारी की छात्राओं के लिए प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन

कौशाम्बी संदेश कौशाम्बी/ केपीएस भरवारी में शनिवार को संस्थान की डायरेक्टर मैम, श्रीमती सीमा पवार द्वारा कक्षा सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की छात्राओं के लिए एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को जीवन में आत्मनिर्भर बनने, अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने और किसी भी कठिनाई के सामने हार न मानने के लिए प्रेरित किया डायरेक्टर मैम ने छात्राओं से व्यक्तिगत स्तर पर संवाद किया और उन्हें अपने अनुभवों तथा विचारों के माध्यम से यह संदेश दिया कि कैसे वे आत्मविश्वास और साहस के साथ अपने भविष्य की राह को प्रशस्त कर सकती हैं। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने सभी छात्राओं को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की शिक्षा दी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने की दिशा में प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।
इस दौरान, छात्राओं को अपने सवाल पूछने का अवसर भी मिला। छात्राओं ने अपने शंकाओं को खुलकर डायरेक्टर मैम के सामने रखा, जिन्होंने सहजता से उनके सवालों का उत्तर दिया। छात्राओं के करियर, पढ़ाई और जीवन के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर उन्होंने गहराई से मार्गदर्शन किया।छात्राओं ने डायरेक्टर मैम के इस प्रेरणादायक सत्र के प्रति अपनी आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके शब्दों ने उन्हें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से भर दिया। इस सत्र ने न केवल छात्राओं के मनोबल को ऊंचा किया बल्कि उन्हें उनके भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में और भी अधिक प्रेरित किया।विद्यालय की यह पहल छात्राओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें