मायावी मृग की मदद से रावण ने किया सीता हरण

करारी की रामलीला में सीता हरण की लीला का हुआ मंचन
-सीता का विलाप देख भर आई दर्शकों की आंखेंकौशाम्बी संदेश राहुल यादवकौशाम्बी। करारी की रामलीला में शुक्रवार रात सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। हरण के बाद माता सीता का विलाप देख दर्शकों की आंखें भर आईं। श्री राम द्वारा सीता की खोज और सुग्रीव मित्रता की लीला भी हुई। दिखाया गया कि सोने का मृग देख माता सीता उसे पकड़कर लाने के लिए कहती हैं। श्री राम हिरण का पीछा करते हुए वन की ओर चले जाते हैं। बांण लगते ही हिरण मारीच के रूप में आकर राम-नाम पुकारने लगता है। ऐसे में माता सीता को लगता है कि श्री राम संकट में हैं। वह उनकी रक्षा के लिए लक्ष्मण को भेजती हैं। तभी रावण आता है और लक्ष्मण रेखा पार करने के लिए विवश कर माता सीता का हरण कर लेता है। इसके बाद श्री राम व लक्ष्मण माता सीता की खोज में वन-वन भटकते हैं। किष्किंधा पर्वत पर हनुमान सुग्रीव से श्री राम की मित्रता कराते हैं। इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी रमेश चंद्र शर्मा, कमेटी अध्यक्ष संजय जयसवाल, प्रबंधक ज्ञानू शर्मा, महामंत्री संजीत मोदनवाल, प्रदीप जायसवाल, पुष्कर जायसवाल, कपिल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें