अनियंत्रित ट्रक बीच सड़क पर पलटी बाल बाल बचे राहगीर

कौशाम्बी संदेश

महगांव कौशांबी/संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महगांव के पैगम्बरपुर मोड़ के पास शनिवार की सुबह जीटी रोड पर घोड़ी आ गई

जिसको बचाने के लिए एक पिकप ने अचानक ब्रेक मार दिया और पीछे लगी एक तेजगति डंफर ट्रक से पिकप को बचाने के चक्कर में चालक का ट्रक से सन्तुलन हट गया और तेजगति ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और डम्फर ट्रक बीच सड़क पर पलट गया गलीमत रही की जब ट्रक पलटा तो आस पास कोई वाहन नही था वरना बहुत बड़ी दुर्घटना हो जाती। डंफर ट्रक में बालू लदा हुआ था ट्रक पलट जाने पर पूरे सड़क पर बालू फैल गया। दुर्घटना में ट्रक चालक एवम खलाशी सुरक्षित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें