विदेशी फंडिंग की साज़िश का खुलासा, DM मधुसूदन हुल्गी ने मदरसों पर कसा शिकंजा, आरबीआई से वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी-:मदरसों के वित्तीय लेन-देन को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। DM मधुसूदन हुल्गी ने आरबीआई को पत्र लिखकर मदरसों के बैंक खातों की पूरी जानकारी मांगी है, ताकि विदेशी फंडिंग के माध्यम से चल रही

संदिग्ध गतिविधियों का पर्दाफाश किया जा सके। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद DM ने ये कदम उठाया।
विहिप के सह मंत्री वेद प्रकाश पांडेय ने आरोप लगाया कि जिले के कुछ मदरसे विदेशी फंडिंग से संचालित होकर समाज-विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। उनका दावा है कि सैय्यद सरावा के एक मदरसे में विदेशों से छात्र आते हैं, और इसका खर्चा विदेशी धन से उठाया जाता है, जिससे समाज में तनाव फैलाने की कोशिश की जा रही है।
DM की अगुवाई में तुरंत कार्रवाई करते हुए अल्पसंख्यक विभाग से रिपोर्ट तलब की गई, जिसमें जिले के 84 मदरसों की गहन जांच की गई। इनमें से 73 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं, जबकि 4 अवैध रूप से संचालित पाए गए। प्रशासन ने एक मदरसे को बंद कर दिया है और शेष तीन पर जांच जारी है। DM मधुसूदन हुल्गी ने स्पष्ट किया है कि बैंक खातों की जांच के बाद पुलिस को आगे की कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए जाएंगे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें