विकासखण्ड स्तरीय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का हुआ आयोजन

कौशाम्बी संदेश निरंजन कुमार

चायल,कौशांबी आज दिनांक 26 अक्टूबर को विकास खंड चायल के ग्राम पंचायत फतेहपुर सहावपुर में पशु पालन विभाग कौशाम्बी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाधथ्याय विकास खंड स्तरीय पशुआरोग्य शिविर एवं मेले का आयोजन उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार गुप्ता की उपस्थिति में गौ पूजन कर शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल ने पशुपालन विभाग की चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जिसमें पशु किसान क्रेडिट कार्ड, पशु बीमा ,पशुपालकों को वरदान सिद्ध हो रही है।
इस शिविर में पशुओं की नि:शुल्क चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान व टीकाकरण , डिवार्मिंग दवाओं का वितरण निःशुल्क किया गया।
उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार गुप्ता ने इस शिविर में पशुपालकों को राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत बकरी,भेड़ पालन एवं सूकर पालन,मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना, आदि चल रही योजनाओं के बारे में बताया।
इस कार्यक्रम में पशुओं की टैगिंग एवं पंजीकरण कृमिनाशक दवा पान , बधियाकरण कृत्रिम गर्भाधान की उपयोगिता, बकरी पालन ,एवं सूकर पालन से सम्बंधित जानकारी दी ।
जिसमें पशु पंजीकरण में 614, पशु सामान्य चिकित्सा 142,कृमि नाशक 304 ,तथा बांझपन चिकित्सा 36पशुओं का इलाज किया गया।
इस कार्यक्रम डॉ वंदना सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी चरवा, पशु धन प्रसार अधिकारी ज्योति तिवारी, एवं विजय कुमार (फार्मेसिस्ट) चायल एवं गणेश पाल ग्राम प्रधान फतेहपुर सहावपुर उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें