बच्चों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ पार्टी में नृत्य का प्रदर्शन और गाने भी गुनगुनाए
कौशाम्बी संदेश राहुल यादव
कौशाम्बी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ.ए.एच.रिज़वी, पी.जी. कालेज करारी कौशाम्बी में जूनियर्स विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन सीनियर्स विद्यार्थियों द्वारा किया गया।कार्यक्रम में डॉ.ए.एच.रिज़वी, पी. जी.कालेज करारी कौशाम्बी के प्रबंधक कर्रार हुसैन रिजवी की धर्म पत्नी लुबना फातिमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए,अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक गाना भी गुनगुनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश सक्सेना द्वारा की गई। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए डॉ.रिज़वी कॉलेज ऑफ़ लॉ के प्राचार्य डॉ.शमीम अहमद खान, डॉ.रिज़वी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के री निर्देशक डॉ. इश्तियाक अहमद एवम डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडे के साथ महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष डॉ.कैप्टन अबू तल्हा अंसारी,डॉ. महेंद्र सिंह पटेल,डॉ. अशरफ अब्बास,डॉ.मुकुंद देव द्विवेदी (मुख्य अनुशासनाधिकारी), डॉ. मदन मोहन मिश्र, डॉ. मोहित त्रिपाठी,डॉ.शैला भारती,अवधेश मिश्र,मुकेश कुशवाहा,गुलनाज नकवी,रश्मि सिंह कुमारी समीरा एवं नीतू मिश्रा आदि विभागाध्यक्ष एवं विद्वान शिक्षक मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. राजेश सक्सेना ने कहा कि यहां से शिक्षा अर्जित कर हमारे विद्यार्थी एक सम्मानित नागरिक के तौर पर अपनी सेवाएं देश के हर कोने में दे रहे हैं।डॉ. राजेश सक्सेना ने डॉ.ए.एच.रिज़वी पी.जी.कालेज करारी कौशाम्बी में नवागन्तुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य देश हित में अनुशासित एवं बेहतर नागरिक तैयार करना है।जिसमें हम सदैव खरा उतरने का प्रयास करते हैं तथा हमारे विद्यार्थियों द्वारा अपने बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से यह साबित भी किया गया है।उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपनी मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने सभी को धन्यवाद भी दिया। कार्यक्रम का आरंभ रचनात्मक तरीके से किया गया जिसके बाद विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए।कार्यक्रम में ग्रुप डांस,ग्रुप सांग,गज़ल, सोलो सांग, डुएट और फैशन वाक शो जैसी कलाओं को शामिल किया गया।कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. कैप्टन अबू तल्हा अंसारी,डॉ. अशरफ अब्बास,डॉ. मुकुंद देव द्विवेदी और डॉ.मदन मोहन मिश्र आदि ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सिराज रिजवी को मिस्टर फ्रेशर तथा फिरदौस बानो को मिस फ्रेशर घोषित किया।कार्यक्रम का समापन दोपहर लगभग 2 बजे राष्ट्रगान के साथ हुआ ।
