कौशाम्बी संदेश निरंजन कुमार
चायल कौशाम्बी। उप कृषि निदेशक श्री सत्येन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में किसान कल्याण केन्द्र मंझनपुर में किसान दिवस बैठक का आयोजन किया गया

। जिसमें श्री इन्द्रजीत यादव जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री अभयराज गुप्ता उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सिराथू डॉ0 राकेश कुमार उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्री नीरज कुमार तिवारी एस0एम0एस0 आदि अधिकारीगण एवं कृषि विज्ञान केन्द्र महगाँव से आये हुए वैज्ञानिक डॉ0 अजय कुमार तथा जनपद.कौशाम्बी के विभिन्न विकासखण्डों से आये हुए कृषक उपस्थित रहे। डॉ0 अजय कुमार द्वारा कृषकों से खेती बाड़ी पर संवाद स्थापित किया गया। इनके द्वारा कृषकों को संतुलित मात्रा में उर्वरको के प्रयोग की जानकारी दी गयी। डॉ0 अजय कुमार द्वारा कृषकों को बताया गया कि नीम ऑयल का उपयोग कीन नाशक के रूप में किया जाय। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राकेश कुमार ने पशुओं का टीकाकरण समय से कराने एवं उनके आहार के बारे में कृषकों को बताया गया। वर्तमान में भेड़.बकरी में वी0वी0आर0 टीका लग रहा है जो कृषक टीकाकरण कराना चाहें वो अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय में सम्पर्क करके टीकाकरण करा लें। इसी क्रम में मत्स्य विभाग से उपस्थित बृजेश सिंह द्वारा कृषकों को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के बारे में बताया गया उक्त योजना में चयनोपरान्त तालाब खुदवाने पर सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित वर्ग को 60 प्रतिशत का अनुदान सरकार की तरफ से प्राप्त होता है। भूमि संरक्षण अधिकारी श्री विपिन कुमार द्वारा कृषकों को विभाग में संचालित खेत तालाब योजना के बारे मे बताया गया। उक्त किसान दिवस आयोजन में कृषकों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित विभाग के उपस्थित प्रतिनिधियों के द्वारा समस्या का समाधान बताया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी के प्रतिनिधि अभिनव पाण्डेय विपणन निरीक्षक द्वारा धान की खरीद से सम्बन्धित किसान ऐप से स्वयं पंजीकरण करके धान की बिक्री कर सकते हैं। धान खरीद में 35 प्रतिशत तक हाइब्रिड धान की खरीददारी होगी। श्री सतेन्द्र तिवारी उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को फसल अपशिष्ट जलाने से रोकने के बारे में बताया गया। फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में कृषकों को बताया गया तथा फसल अवशेष जलाने पर जुर्माने के रूप में वसूली जाने वाली धनराशि 2500-00 से 15000-00 रूपये है। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषक श्री सत्यनारायण पुत्र श्री रम्पत निवासी.गोबरसहाई श्री सन्तोष कुमार पुत्र श्री मुन्शी निवासी टेंवा श्री देवराज पुत्र श्री राम सजीवन निवासी नेवारी श्रीमती सुखदेइया पत्नी श्री रामफल निवासी.नेवारी श्री राजेन्द्र प्रसाद पुत्र श्री पुरसोत्तमलाल निवासी अषाढ़ा एवं श्री शशि भूषण पुत्र श्री रामभवन सिंह निवासी सेवकूपुर को सरसों बीज का मिनीकिट वितरण किया गया।
