कडा़ धाम में अष्टमी तिथि की मध्य रात्रि में आयोजित हुई भव्य श्रृंगार पूजा, मां शीतला को लगाया गया 56 प्रकार का भोग

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला

कौशाम्बी। 51 शक्ति पीठो में एक शक्तिपीठ कडा़ धाम में मंगलवार की मध्यरात्रि में पंडा समाज मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा भव्य श्रृंगार पूजा का आयोजन किया गया तथा सम्पूर्ण मंदिर परिसर को विभिन्न प्रकार के सुगन्धित फूलों,आकर्षक लाइटों से सुंदर तरीके से सजाया गया और मां शीतला को 56 प्रकार का भोग अर्पित किया गया।वहीं नवमी तिथि को सुबह से कड़ा धाम के विभिन्न घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे और हाथों में नारियल,चुनरी प्रसाद, मिष्ठान लेकर कड़ा

धाम पहुंचे और घंटो लाइनों में लगकर मां शीतला की एक झलक पाने लिए लालयित दिखे और लाइनों में लगकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।वहीं कुछ श्रद्धालु भक्तों द्वारा नवरात्रि तिथि को अपने अपने तीर्थ पुरोहितों के यहां से हलवा पूड़ी बनाकर मां शीतला को अर्पित किया।इसके उपरांत पूजन हवन के बाद जगह जगह श्रद्धालु भक्तों कन्या पूजन कर हलवा पूड़ी के भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसी प्रकार कड़ा धाम मन्दिर परिसर पर क्षेत्र में श्रद्धालु भक्तों द्वारा जगह-जगह हलवा, पूड़ी,फल आदि का प्रसाद वितरण कराया गया‌।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें